Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आज से तीन दिवसीय तुरतुरिया मेला शुरू, संतान प्राप्ति की कामना लेकर पहुंच रहे श्रद्धालु...

मेले के दौरान कई श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने पर पारंपरिक पशु बलि की प्रथा का पालन भी करते हैं।

CG News : आज से तीन दिवसीय तुरतुरिया मेला शुरू, संतान प्राप्ति की कामना लेकर पहुंच रहे श्रद्धालु...
X

CG News : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड स्थित तुरतुरिया मेला आज से तीन दिवसीय आयोजन के साथ शुरू हो गया है। यह मेला विशेष रूप से संतान प्राप्ति की कामना के लिए प्रसिद्ध है, जहां प्रदेश भर से हजारों श्रद्धालु माता गढ़ के पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते हैं। यह मेला हर साल पौष पूर्णिमा के दिन आयोजित होता है और इसकी मान्यता है कि यह स्थान महर्षि वाल्मीकि का आश्रम रहा है, साथ ही यह लव-कुश की जन्मस्थली भी मानी जाती है।

CG News : बता दें कि तुरतुरिया मेले में श्रद्धालु बलभद्र नदी के ऊपर स्थित माता गढ़ के पहाड़ी मंदिर में पहुंचकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। इस धार्मिक स्थल पर लोग अपने संतान सुख की प्राप्ति के लिए विशेष रूप से पूजा करते हैं। मेले के दौरान कई श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने पर पारंपरिक पशु बलि की प्रथा का पालन भी करते हैं।

CG News : मेला स्थल को राज्य सरकार ने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए प्राथमिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया है। जिला प्रशासन ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधीश दीपक सोनी ने भी मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पेयजल, वाहन पार्किंग और मोबाइल नेटवर्क की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।

CG News : इस मेले का धार्मिक महत्व इतना गहरा है कि यह न केवल आस्था का केंद्र बन चुका है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने का भी एक प्रमुख माध्यम है। श्रद्धालु यहां अपनी संतान प्राप्ति की कामना पूरी करने के लिए माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वर्षों से चली आ रही यह धार्मिक परंपरा तुरतुरिया मेला हर साल श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire