Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : थाना के टॉयलेट में चोर ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप...
इस घटना ने रेलवे सुरक्षा बल और थानों में हिरासत के दौरान आरोपियों की सुरक्षा पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG News : मनेन्द्रगढ़। जिले के आरपीएफ थाना के टॉयलेट में एक केबल चोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
CG News : बता दें कि ग्राम बिजुरी निवासी दिलीप तिर्की 42 वर्ष को आरपीएफ पुलिस ने केबल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी दिलीप तिर्की के घर से जली हुई केबल बरामद की गई थी, जिसके आधार पर उसे रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया था। तिर्की को पूछताछ के दौरान थाना के अंदर मौजूद बैरक में रखा गया था। देर रात उसने थाना के टॉयलेट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
CG News : इस घटना ने रेलवे सुरक्षा बल और थानों में हिरासत के दौरान आरोपियों की सुरक्षा पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। हिरासत में किसी आरोपी द्वारा आत्महत्या करना पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। आरपीएफ थाने में हुई इस घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने की पहल की है। स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


