Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बाघ के पदचिह्न मिलने से ग्रामीणों में हलचल, वन अधिकारियों ने बढ़ाई निगरानी...

यह बाघ अचानकमार टाइगर रिजर्व से भटककर कोटा के जंगलों में आ सकता है।

CG News : बाघ के पदचिह्न मिलने से ग्रामीणों में हलचल, वन अधिकारियों ने बढ़ाई निगरानी...
X

CG News : कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के जंगलों में एक बार फिर बाघ के पदचिह्न मिलने से ग्रामीणों और वन विभाग के बीच हलचल मच गई है। यह निशान बैंड-अचानकमार के आसपास देखे गए हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह बाघ अचानकमार टाइगर रिजर्व से भटककर कोटा के जंगलों में आ सकता है।

CG News : ग्रामीणों द्वारा बाघ के पदचिह्न मिलने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया। हालांकि, अभी तक बाघ की उपस्थिति की पुष्टि नहीं हो पाई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह बाघ अचानकमार टाइगर रिजर्व का नहीं है, बल्कि किसी अन्य जंगल से भटककर यहां आ सकता है। विभाग ने बताया कि बाघ के रतनपुर-बेलगहना की ओर बढ़ने की आशंका है।

CG News : कोटा के जंगलों में पिछले कुछ महीनों में कई बार बाघ के निशान देखे गए हैं, जिस कारण वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और अलर्ट जारी कर दिया है। वन विभाग ने बाघ की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है और जंगलों में कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। साथ ही, ग्रामीणों को सतर्क रहने और बाघ से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

CG News : बाघ के पदचिह्न मिलने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। वे अपने पशुओं और खुद की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire