Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, सिर पर चोट और पास में मिली उसकी बाइक, हत्या या दुर्घटना?

हत्या या दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

CG News : युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, सिर पर चोट और पास में मिली उसकी बाइक, हत्या या दुर्घटना?
X

CG News : कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शुक्रवार सुबह सिल्ली मोड़, पाली के पास एक शव पाया गया, जिसकी पहचान 30 वर्षीय विनय कश्यप के रूप में हुई। विनय कश्यप की मौत की वजह को लेकर हत्या या दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और पास में उसकी बाइक और मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले हैं।

CG News : बता दें कि विनय कश्यप, पाली क्षेत्र के निरधी गांव के निवासी थे और रतनपुर हाई स्कूल चौक में ए वी मोबाइल नाम की दुकान चलाते थे। वे प्रतिदिन बाइक से दुकान से घर जाते थे। गुरुवार रात करीब 9.30 बजे दुकान बंद करने के बाद विनय अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन जब रात 10 बजे तक वह घर नहीं पहुंचे तो उनके पिता चंद्रप्रकाश कश्यप ने उन्हें फोन किया। फोन स्विच ऑफ आने पर परिवार ने उनके दोस्तों और पार्टनर से भी संपर्क किया, लेकिन कहीं भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। रातभर उनके परिवार ने उनकी तलाश की, लेकिन विनय का कोई पता नहीं चला।

CG News : सुबह करीब 6 बजे, स्थानीय लोगों ने सिल्ली मोड़ के पास विनय का शव पाया। शव के पास उनकी बाइक पड़ी हुई थी और उनका मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला था। विनय के सिर पर चोट के गहरे निशान थे, जिससे यह संदेह जताया जा रहा है कि उनकी हत्या की गई हो। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, और प्रारंभिक जांच के बाद यह भी संभावना जताई जा रही है कि यह कोई दुर्घटना हो सकती है।

CG News : पुराना विवाद और पुलिस जांच-

विनय कश्यप के परिवार और जानकारों के अनुसार, दो साल पहले उनके गांव में किसी के साथ विनय का झगड़ा हुआ था, लेकिन वर्तमान में उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हत्या या दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire