Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CG News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
X

CG News : बालोद। जिले के नर्राटोला गांव में एक युवती की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के कमरे में मिली, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है, और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

CG News : बता दें कि मृतका की पहचान 21 वर्षीय धनेश्वरी यादव के रूप में हुई है। सुबह जब धनेश्वरी के परिजन सोकर उठे, तो उन्होंने उसके कमरे में लाश पाई। शव पर गले में चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों का मानना है कि उसकी हत्या की गई हो सकती है। मामले की जानकारी मिलने के बाद डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CG News : फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है, जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और सभी पहलुओं से मामले की गहन छानबीन की जा रही है। एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire