Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : तंत्र क्रिया और धमकी भरे पत्र के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच...

सीपत पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस रहस्यमय घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

CG News : तंत्र क्रिया और धमकी भरे पत्र के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच...
X

CG News : बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक अजीब और डरावनी घटना सामने आई है। किसी ने गांव के एक किसान के घर में तंत्र क्रिया से जुड़ी सामग्री छोड़ दी, जिसमें रंगे हुए नींबू, मिर्च और मरी हुई मुर्गी शामिल थी। इसके साथ ही एक धमकी भरा पत्र भी छोड़ा गया, जिसमें घर में रहने वाले किसी व्यक्ति को लड़की को लाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। पत्र में यह भी लिखा था कि लड़की के कारण घर में ग्रह बाधा उत्पन्न होगी और अगर उसे घर में रखा गया तो परिवार के सदस्य को मौत का सामना करना पड़ेगा।

CG News : किसान वृंदा केंवट ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की, जिसके बाद पुलिस की टीम गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गांव के लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि, गांव के लोग और परिवार के सदस्य किसी प्रकार की दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं। मई महीने में भी हुआ था बड़ा हादसा इस घटना को एक और पुराने मामले से जोड़ा जा रहा है।

CG News : मई महीने में वृंदा के घर वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई थी और दुल्हे पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें उनका कान काट लिया गया था। यह घटना भी सीपत थाने में दर्ज की गई थी। अब पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस को कुछ संदिग्ध फोन नंबर भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। सीपत पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस रहस्यमय घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire