Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : स्कूल परिसर में दो अजगर सांप मिलने से मचा हड़कंप, सर्प रक्षक टीम ने बचाई जान

सर्प रक्षक की टीम ने पूरी सावधानी से इन सांपों को बाहर निकाला और किसी भी अनहोनी से बचते हुए जंगल में छोड़ दिया।

CG News : स्कूल परिसर में दो अजगर सांप मिलने से मचा हड़कंप, सर्प रक्षक टीम ने बचाई जान
X

CG News : रायगढ़। रायगढ़ जिले के जोरापाली गांव स्थित साधुराम विद्या मंदिर स्कूल में दो अजगर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना स्कूल के स्टोर रूम में हुई, जहां सांपों को देखकर शिक्षकों और बच्चों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही सर्प रक्षक की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोनों सांपों को पकड़ा। इस दौरान 112 की टीम ने भी सहायता प्रदान की।

CG News : सर्प रक्षक टीम ने दोनों अजगरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और उन्हें पास के जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, एक अजगर सांप की लंबाई 9 फीट और दूसरे की 6.5 फीट थी। दोनों सांप स्कूल के स्टोर रूम के अंदर घुसे हुए थे। छुट्टी के बाद, सर्प रक्षक की टीम ने पूरी सावधानी से इन सांपों को बाहर निकाला और किसी भी अनहोनी से बचते हुए जंगल में छोड़ दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire