Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: स्ट्रेंजर पूल पार्टी को लेकर मचा बवाल, Hyper Club के मालिक जेम्स बेक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

CG News: स्ट्रेंजर पूल पार्टी को लेकर मचा बवाल, Hyper Club के मालिक जेम्स बेक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों अलग-अलग तरह की पार्टियों को लेकर बवाल मचा हुआ है। न्यूड पार्टी के बाद स्ट्रेंजर पूल पार्टी की खासी चर्चा हो रही है। इस मामले में रायपुर पुलिस ने शहर के Hyper Club के मालिक जेम्स बेक को गिरफ्तार किया है। ऐसा बताया जाता है कि यह शख्स रायपुर में गोल्ड मैन के नाम से मशहूर है। न्यूड पार्टी व हाइपर क्लब में पार्टी को लेकर रायपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने भी जमकर प्रदर्शन किया है।

CG News: बता दें कि एक दिन पहले सोशल मीडिया में न्यूड पार्टी के पोस्टर वायरल हो रहे थे। अब रायपुर के हाइपर क्ल्ब (Hyper Club)डिस्प्ले में स्ट्रेंजर पूल पार्टी का पोस्टर प्रचारित किया गया था। इस पार्टी के आयोजन से पहले ही बवाल मच गया, जिसके बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने 15 सितंबर को हाइपर क्लब के मालिक जेम्स बेक को गिरफ्तार किया है।

CG News: न्यूड पार्टी मामले में तेलीबांधा पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 सितंबर को रायपुर के फॉर्म हाउस में स्ट्रेंजर पूल पार्टी का आयोजन होने वाला था। इस पार्टी के आयोजन से पहले ही बवाल मच गया, जिसके बाद पुलिस ने 14 सितंबर को 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में फॉर्म हाउस के मालिक संतोष गुप्ता, संतोष जेवानी, अजय महापात्र, प्रमोटर हाइपरक्लब संचालक जेम्स बेक, अवनीश गंगवानी, देवेंद्र और दिनेश सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire