Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ज्वेलरी शॉप और मेडिकल स्टोर में चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, 3.5 लाख का माल बरामद

उसके कब्जे से 3.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य के चोरी के सामान, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और नगदी शामिल हैं, जिसे बरामद कर लिया है।

CG News : ज्वेलरी शॉप और मेडिकल स्टोर में चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, 3.5 लाख का माल बरामद
X

CG News : बिलासपुर। जिला पुलिस ने अपनी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से दो अलग-अलग चोरी के मामलों को मात्र 6 घंटे में सुलझा लिया। थाना सरकंडा और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.5 लाख रुपये से अधिक मूल्य के चोरी के सामान, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और नगदी शामिल हैं, जिसे बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2025 को खमतराई रोड स्थित गीता ज्वेलर्स के संचालक रितेश गुप्ता ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज की। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त की रात 9.40 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। अगली सुबह मकान मालिक ने सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सोने-चांदी के आभूषण और 3,000 रुपये नगद चोरी हो गए।

इसी तरह, ओम मेडिकल के संचालक केशव प्रसाद साहू ने बताया कि 7 अगस्त की रात 9.30 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। 8 अगस्त की सुबह 7.30 बजे दुकान पहुंचने पर उन्होंने देखा कि ताला टूटा हुआ है और काउंटर से 2,700 रुपये नगद गायब हैं। पुलिस ने दोनों घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर संदिग्ध की पहचान हुई।

इसके बाद सरकंडा थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने स्वर्णिम ऐरा कॉलोनी में दबिश दी, जहां से आरोपी विशु लहरे उर्फ ढोलू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नगदी सहित कुल 3,50,000 रुपये से अधिक मूल्य का सामान बरामद किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire