Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : साईं मंदिर में चोरी, गार्ड से मारपीट कर 2 किलो चांदी का छत्र और नगदी ले उड़े बदमाश

2 किलो वजनी चांदी का छत्र, पूजन सामग्री तथा नगदी लेकर फरार हो गए।

CG News : साईं मंदिर में चोरी, गार्ड से मारपीट कर 2 किलो चांदी का छत्र और नगदी ले उड़े बदमाश
X

CG News : दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित साईं मंदिर सेक्टर-6 भिलाई में देर रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मंदिर के गार्ड के साथ मारपीट की, कटर मशीन से ताले काटे और साईं बाबा का करीब 2 किलो वजनी चांदी का छत्र, पूजन सामग्री तथा नगदी लेकर फरार हो गए।

घटना का खुलासा सुबह लगभग 5 बजे हुआ, जब पुजारी आरती के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने मुख्य द्वार समेत अन्य ताले टूटे देखे और तुरंत मंदिर ट्रस्ट को सूचना दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार आरोपी कटर मशीन से ताले काटते नजर आए हैं। घायल गार्ड का बयान दर्ज किया जा रहा है, वहीं आसपास की बस्तियों में पूछताछ तेज कर दी गई है।


भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सेक्टर-6 जैसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित प्रसिद्ध मंदिर में चोरी की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire