Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : राइस मिल की दीवार गिरी, दबने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम...
ग्रामीणों की नाराजगी चरम पर पहुंच गई और उन्होंने मृतक के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।

CG News : सारंगढ़। जिले के मौहापाली के देवसर राइस मिल में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। राइस मिल में काम के दौरान एक दीवार अचानक गिर गई, जिससे एक मजदूर की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद, मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राइस मिल संचालक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग की, लेकिन संचालक ने मुआवजा देने से इंकार कर दिया।
CG News : ग्रामीणों की नाराजगी चरम पर पहुंच गई और उन्होंने मृतक के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। यह घटना एक व्यापक विरोध का रूप ले लिया, जिससे इलाके में हलचल मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
CG News : प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के बाद, राइस मिल संचालक ने चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की। मृतक के परिजनों को एक लाख रुपए नकद और तीन लाख रुपए का चेक देकर मामला शांत कराया गया। पुलिस ने राइस मिल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


