Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: सिम्स में महिला मरीज के अटेंडेंस के साथ भोजन ठेकेदार के सुपरवाइजर ने की छेड़छाड़, करने लगा ये डिमांड..

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिम्स से मरीज के महिला परिजन से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भोजन

CG News: सिम्स में महिला मरीज के अटेंडेंस के साथ भोजन ठेकेदार के सुपरवाइजर ने की छेड़छाड़, करने लगा ये डिमांड..
X
बिलासपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिम्स से मरीज के महिला परिजन से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भोजन ठेकेदार के सुपरवाइजर ने युवती का हाथ मरोड़ कर मोबाइल नंबर मांगा और युवती से गलत काम करने के लिए अश्लील हरकत कर रहा था।

CG News: पीड़िता के शोर मचाने पर बचाव करने आई महिला से भी मारपीट की। हल्ला सुनकर वहां पहुंचे इंटर्न डॉक्टरों ने सुपरवाइजर की जमकर पिटाई कर दी। छेड़छाड़ की घटना से सिम्स में हड़कंप मचा गया है।


CG News: जानकारी के अनुसार सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को भोजन देने के लिए ठेका दिया गया है। इसके लिए ठेकेदार ने वार्ड में मरीजों को भोजन बांटने के लिए कर्मचारी रखे है। कर्मचारी के ऊपर सुपरवाइजर है। रात में भोजन देने के दौरान सुपरवाइजर मरीज के परिजन से छेड़छाड़ करने लगा।

CG News: पीड़िता के मां ने विरोध किया तो भोजन ठेकेदार के कर्मियों ने दोनो से मारपीट की। इस बीच शोर मचाने पर 10 से 12 इंटर्न डॉक्टर वहां पहुंचे। वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन और इंटर्न डॉक्टरों ने सुपरवाइजर की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ठेकेदारकर्मी अभिषेक सूर्यवंशी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire