Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : छात्रा ने जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया, कागज पर छोड़ा संदेश, दो दिनों तक भक्ति में लीन हूं, किसी की आवाज नहीं आनी चाहिए...
इस घटना की बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

CG News : सक्ती। जिले के फोगरम चौकी क्षेत्र के देवरघटा में एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां एक कक्षा 11वीं की छात्रा ने शंकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाते हुए अपनी जीभ को काटकर भगवान को अर्पित कर दी। घटना के बाद छात्रा लहूलुहान हालत में मंदिर के अंदर अपने आप को बंद कर लिया है और भक्ति में लीन हो गई है। इस घटना की बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

CG News : बता दें कि छात्रा ने कागज पर एक संदेश लिखा है जिसमें वह दो दिन बाद खुद बाहर आ जाएगी। साथ ही उसने किसी को भी मंदिर में शोर गुल करने और अंदर नहीं आने की चेतावनी दी है। साथ ही उसने लिखा है कि अगर कोई अंदर आया तो खुद को मार डालेगी। परिजनों और गांववालों ने घटना के बाद मंदिर को घेर लिया है और किसी भी अधिकारी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


