Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : गुपचुप वाली ने उठाया खौफनाक कदम, छत्तीसगढ़ी में लिखा सुसाइड नोट बरामद...

सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आत्महत्या के कारणों की तहकीकात कर रही है।

CG News : गुपचुप वाली ने उठाया खौफनाक कदम, छत्तीसगढ़ी में लिखा सुसाइड नोट बरामद...
X

CG News : कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में 26 वर्षीय प्रीति चौहान, जो गुपचुप का ठेला चलाती थी, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार रात दुकान बंद करने के बाद घर लौटी प्रीति शुक्रवार सुबह अपने कमरे में कपड़े के फंदे से लटकी पाई गई। मौके से छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी तकलीफों का जिक्र किया है। प्रीति की मां चमरा राम चौहान रेशम विभाग में कार्यरत हैं।

CG News : परिवार के अनुसार प्रीति 12वीं पास थी और बालको में गुपचुप का ठेला लगाकर अपनी आजीविका चलाती थी। गुरुवार रात वह दुकान से लौटकर सीधे सोने चली गई थी। परिजनों को लगा कि वह थकान के कारण जल्दी सो गई। शुक्रवार सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने छज्जा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके से बरामद सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है।

CG News : छत्तीसगढ़ी में लिखे इस नोट में प्रीति ने अपने माता-पिता और परिवार के प्रति गहरा प्यार जताया, लेकिन कुछ अनजानी तकलीफों का हवाला देकर यह कदम उठाने की बात कही। नोट में मौत के सटीक कारणों का उल्लेख नहीं है, जिससे रहस्य गहरा गया है। बालको थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आत्महत्या के कारणों की तहकीकात कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire