Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : तेज आंधी-तूफान से राइस मिल की छत ढही, दो मजदूरों की दबकर मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा...

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अन्य मजदूरों व परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

CG News : तेज आंधी-तूफान से राइस मिल की छत ढही, दो मजदूरों की दबकर मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा...
X

CG News : बेमेतरा। जिले में आज दोपहर बाद आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। जिले के ग्राम राखी में स्थित सूरज राइस मिल की छत अचानक भरभराकर ढह गई, जिसके मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अन्य मजदूरों व परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

CG News : बता दें कि दोपहर करीब 3 बजे बेमेतरा सहित आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान शुरू हुआ। इसी दौरान ग्राम राखी में संचालित सूरज राइस मिल की पुरानी और जर्जर छत तूफान की तीव्रता को सहन नहीं कर सकी और अचानक ढह गई। उस समय मिल में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से दो मजदूर छत के मलबे में दब गए। अन्य मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन मलबा हटाने से पहले ही दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी थी।

CG News : मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और पुलिस उनकी शिनाख्त के लिए परिजनों से संपर्क कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही साजा थाना और देवकर चौकी की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मलबे में दबे शवों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद ली।

CG News : साजा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और प्रारंभिक तौर पर छत की जर्जर स्थिति और तूफान को हादसे का कारण माना जा रहा है। साथ ही, घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कायम कर मजदूरों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire