Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : माकड़ी से अमरावती, शामपुर और फरसगांव जाने वाली सड़क जर्जर, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा...

स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग का ध्यान आकर्षित किया है और जल्द सुधार की मांग की है।

CG News : माकड़ी से अमरावती, शामपुर और फरसगांव जाने वाली सड़क जर्जर, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा...
X

CG News : रोशन सेन, माकड़ी। माकड़ी ब्लॉक से अमरावती, शामपुर और फरसगांव जाने वाली सड़कें बेहद जर्जर हो चुकी हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। केशकाल घाटी में सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण वहां परिवहन सेवा बंद कर दी गई है, जिसके बाद भारी वाहन इन सड़कों से गुजरने लगे हैं। इस वजह से इन मार्गों की स्थिति और भी खराब हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग का ध्यान आकर्षित किया है और जल्द सुधार की मांग की है।

CG News : सड़कों की स्थिति पर ग्रामीणों का गुस्सा-

ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों पर बाइक चलाना भी बेहद मुश्किल हो गया है। गिट्टी बाहर निकल जाने के कारण गिरने का खतरा बना रहता है। माकड़ी निवासी लक्ष्मण नेताम ने बताया कि उन्हें रोज़ अपने काम पर जाने के लिए इन जर्जर सड़कों से गुजरना पड़ता है और उन्हें गिरने का डर हमेशा बना रहता है।

CG News : पीडब्ल्यूडी द्वारा पैच रिपेयर का आश्वासन-

पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर अग्रवाल ने बताया कि इस सड़क को पीजी के तहत सुधारने के लिए ठेकेदार को पत्र जारी कर दिया गया है और कुछ दिनों में पैच रिपेयर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, सब इंजीनियर वाजपेई ने यह भी बताया कि अमरावती से एरला रोड पर पैच रिपेयर का काम पहले ही शुरू हो चुका है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire