Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : सेवानिवृत्त संकुल समन्वयक नेहरूलाल चन्द्राकर को संगठन ने दी भावपूर्ण विदाई...
- Rohit banchhor
- 04 Oct, 2024
संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया ने सेवानिवृत्त संकुल समन्वयक नेहरूलाल चन्द्राकर के शिक्षकीय जीवन पर प्रकाश डालते
CG News : बागबाहरा। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय बागबाहरा में आज सेवानिवृत्त संकुल समन्वयक नेहरूलाल चन्द्राकर को संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संकुल समन्वयक नेहरूलाल चन्द्राकर एवम अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के आसंदी पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामता प्रसाद मन्नाडे ,सेवानिवृत्त समन्वयक द्वय भीमसेन चन्द्राकर, भूषण साहू, प्राचार्य खेदूराम चन्द्राकर, प्रभारी बीआरसी भुपेन्द्र निराला एवं समन्वयक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र चन्द्राकर विराजमान रहे।

CG News : संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया ने सेवानिवृत्त संकुल समन्वयक नेहरूलाल चन्द्राकर के शिक्षकीय जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे जब 15 जुलाई 1998 को शासकीय सेवा में आये तो उनकी उम्र 36 वर्ष की थी। उन्होंने अपना प्रथम कार्यभार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गांजर में ग्रहण किया ओर यही से उनके शिक्षकीय जीवन के सफर का शानदार आगाज हुआ। तत्पश्चात वे फरवरी 2007 में पदोन्नत होकर कसहीबाहरा मिडिल स्कूल गए एवम 2 माह पश्चात ही उनकी वापसी पुनः मिडिल स्कूल गांजर में हुई। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ,कर्तव्यपरायणता ,ईमानदारी आक्रामक नेतृत्व क्षमता को देखते हुए वर्ष 2012 में उन्हें संकुल केन्द्र गांजर का संकुल समन्वयक नियुक्त किया गया।समन्वयक के रूप में उन्होंने अपने विभिन्न रचनात्मक कार्याे से अपनी एक अलग पहचान बनाई।उन्होंने शिक्षक,नेतृत्वकर्ता और समाजसेवक के रूप में कई उल्लेखनीय कार्य किये। उन्होंने हृदय रोग से पीड़ित अनेक आर्थिक दृष्टि से कमजोर मरीजो का निःशुल्क शल्य चिकित्सा करवाकर उन्हें जीवनदान दिया। 62 की उम्र में उनकी फिटनेस और जिंदादिली प्रत्येक कर्मचारी के प्रेरणा दायक है।
CG News : विकासखंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार वर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षक नेहरूलाल चन्द्राकर के रिटायरमेंट के पश्चात देय समस्त स्वत्वों का इस माह के अंत तक भुगतान करने का आश्वासन दिया।विदाई एवम सम्मान समारोह को संकुल समन्वयक गुरुदत्त पटेल,रामचरण ध्रुव एवम विजय कुमार साहू ने भी संबोधित किया।तत्पश्चात सेवानिवृत्त संकुल समन्वयक नेहरूलाल चन्द्राकर जी को समस्त उपस्थित संकुल समन्वयकों के द्वारा शाल,श्रीफल, पेन,डायरी एवम प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।आभार प्रदर्शन एवम धन्यवाद ज्ञापन संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ बागबाहरा के अध्यक्ष देवेन्द्र चन्द्राकर ने किया। कार्यक्रम के सम्पूर्ण संयोजन प्रभारी बी आर सी भुपेन्द्र निराला के द्वारा किया गया।

CG News : सम्मान समारोह में संकुल समन्वयक नैन सिंह चक्रधारी, नोहर सिंह ठाकुर,कोमनलाल चन्द्राकर, खगेश्वर साहनी,गेंदलाल यादव,गोविन्द चौधरी, रामनारायण धीवर,प्रदीप वर्मा, अनिल पटेल,नोमेश यदु,उदेराम निराला, ठाकुरराम साहू,मणिलाल चक्रधारी,हुलास कुमार दीवान,भुपेश्वरी साहू,विद्याप्रसाद चन्द्राकर,रामाधीन यादव,सालिकराम साहू,पवन कुमार साहू,रूपेश साहू,परमानंद निर्मलकर,गजानन दीवान,वेदभूषन दीवान,मनोज चक्रधारी ,देवलाल सिन्हा ,राधेश्याम निराला,मोहिंदर पांडे,चुम्मन लाल जगत, गैंद राम ठाकुर सहित अनेक शिक्षक साथीगण मौजूद रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Lee Jae Myung: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत दौरा, द्विपक्षीय संबंध होंगे मजबूत
- 2. CG News : कोरबा में 79 लाख का बड़ा घोटाला, गरीबों की इंदिरा आवास राशि हड़पने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार
- 3. CG Police Transfer : 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश
- 4. Sunday Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें रविवार का राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

