Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : तांदुला डेम में भालू की मौत का रहस्य गहराया, तीन वनकर्मी निलंबित, फॉरेंसिक जांच शुरू...

अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और सख्त कार्रवाई हो सकती है।

CG News : तांदुला डेम में भालू की मौत का रहस्य गहराया, तीन वनकर्मी निलंबित, फॉरेंसिक जांच शुरू...
X

CG News : बालोद। छत्तीसगढ़ के तांदुला डेम में एक भालू की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वन विभाग ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वनकर्मियों भूषण लाल ढीमर (वनपाल सहायक परिक्षेत्र अधिकारी, हर्राठेमा), दरेश कुमार पटेल (परिसर रक्षक, मलगांव) और विशेखा नाग (परिसर रक्षक, नैकिनकुंवा) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तब हुई, जब मृत भालू के शव की तस्वीर वायरल होने के बाद जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।

CG News : बता दें कि घटना की शुरुआत 24 फरवरी को हुई, जब तांदुला डेम में एक भालू का शव तैरता हुआ पाया गया। वन विभाग ने बिना किसी औपचारिक जांच के शव को गुपचुप तरीके से कल्लूबाहरा जंगल में दफना दिया। करीब एक महीने बाद, जब यह मामला सोशल मीडिया पर उजागर हुआ, तो वन विभाग पर सवाल उठने लगे।

CG News : शनिवार को शव को दोबारा खोदकर निकाला गया, तो पता चला कि भालू के चारों पंजे उसके शरीर से अलग थे। इस खुलासे ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर संदेह पैदा कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भालू के शव के सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और सख्त कार्रवाई हो सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire