Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: नर्रा में छात्रावास निर्माण की मांग पहुंची कलेक्टर की जनसुनवाई तक, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

छत्तीसगढ़ के नर्रा क्षेत्र में छात्रावास निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में अपनी बात रखी। बताया गया कि छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की गई है।

CG News: नर्रा में छात्रावास निर्माण की मांग पहुंची कलेक्टर की जनसुनवाई तक, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
X

CG News: बागबाहरा: भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता मिशन के तहत वार्षिक योजना 2024-25 के अंतर्गत महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम मुड़पार में 100 सीटर छात्रावास भवन के निर्माण के लिए कलेक्टर एवं समग्र शिक्षा मिशन संचालक ने 271 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह छात्रावास ग्राम नर्रा की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला से संबद्ध होगा। उल्लेखनीय है कि प्रस्तावित छात्रावास नर्रा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला से 5 किलोमीटर दूर झिटकी पंचायत के आश्रित ग्राम मुड़पार में बनाया जाना है।

नर्रा क्षेत्र के भाजपा नेता और पूर्व सरपंच लुभेश्वर पांडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर छात्रावास को नर्रा में ही बनाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कलेक्टर ने छात्रावास निर्माण से संबंधित सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक सुना और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि यदि छात्रावास नर्रा में बनाया जाता है, तभी इसका वास्तविक लाभ विद्यार्थियों को मिल सकेगा।

नामेश्वरी प्रवेंद्र दिवाकर सरपंच ग्राम पंचायत नर्रा, उत्तम राणा पूर्व जनपद सभापति, विजय शंकर निगम, लुभेश्वर पांडे़, आशीष गुप्ता, पति राम साहू, जितेन यादव बनियातोरा, सुशेन यादव बनियातोरा सहित नर्रा अंचल वासियों ने मांग की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire