Breaking News
Create your Account
CG News : बारूका गांव में हमला करने वाले तेंदुए की भूख और पीड़ा से हुई मौत, वन विभाग ने की पुष्टि...
CG News : गरियाबंद। जिले के बारूका गांव में दो लोगों पर हमला करने वाले तेंदुए की मौत हो गई है। जंगल सफारी के विशेषज्ञों की टीम ने तेंदुए की मौत की पुष्टि कर दी है। इस घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए की मौत का कारण भूख और पीड़ा बताया है।
CG News : बता दें कि यह घटना तब घटी जब तेंदुए ने पहले 32 वर्षीय युवक पर हमला किया और कुछ ही घंटे बाद उसने 4 साल की बच्ची को भी घायल कर दिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तेंदुए को जाल में फंसा लिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। बाद में वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजड़े में डालकर जंगल सफारी भेजा, जहां विशेषज्ञों की टीम ने तेंदुए की मृत्यु की पुष्टि की।
CG News : वन परिक्षेत्र अधिकारी नदीम कृष्णा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के बाद विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई और उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीएफओ लक्ष्मण सिंह बंबे ने कहा कि तेंदुए के दाएं पैर में चोट थी, उसका पंजा मवाद से भर गया था और एक दांत भी टूटा हुआ था। वह शिकार करने में असमर्थ था, जिससे भूख और पीड़ा के कारण उसकी मौत हो गई।
Related Posts
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

