Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 6 लाख रुपये लूट की घटना निकली फर्जी, मुनीम ने ही रचा था षड़यंत्र, पढ़ें पूरी खबर...

पुलिस ने आरोपी मुनीम शुभम ठाकुर और महावीर सोनी को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

CG News : 6 लाख रुपये लूट की घटना निकली फर्जी, मुनीम ने ही रचा था षड़यंत्र, पढ़ें पूरी खबर...
X

CG News : मुंगेली। 21 जनवरी 2025 को मुंगेली जिले के थाना सिटी कोतवाली में एक 06 लाख रुपये की लूट की सूचना मिली, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब जांच के दौरान यह मामला फर्जी साबित हुआ और इस षड़यंत्र के पीछे खुद राईस मील के मुनीम शुभम ठाकुर का हाथ था। बता दें कि मुनीम शुभम ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी थी कि 21 जनवरी को करीब 3 बजे, मुंगेली के गर्ल्स स्कूल के पास पुल के पास उसे 06 लाख रुपये की लूट का शिकार बना दिया गया।

CG News : इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के नेतृत्व में तुरंत टीम बनाकर जांच शुरू की। सघन जांच के बाद, पुलिस ने 25-30 स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इन फुटेज में मुनीम शुभम ठाकुर की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी आधार पर सर्विलांस की मदद ली और जांच को आगे बढ़ाया। जांच में यह खुलासा हुआ कि मुनीम शुभम ठाकुर और उसके साथी महावीर सोनी ने मिलकर इस लूट की साजिश रची थी।

CG News : शुभम ठाकुर ने बताया कि पैसे से भरे बैग के साथ वह रामगढ़ के पास एक खाली प्लॉट में गया, जहां पहले से महावीर सोनी मौजूद था। उसने शुभम का मोबाइल तोड़कर और कपड़ों में मिट्टी लगाकर साक्ष्यों को छिपाया। इसके बाद बैग से पैसे निकालकर उसे फाड़ दिया और घटनास्थल के पास फेंक दिया। शुभम ने अपने शरीर पर ब्लेड से कट लगाए और टूटा हुआ मोबाइल घटनास्थल पर छोड़ दिया, ताकि लूट की घटना साबित हो सके। पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी की और आरोपियों के पास से 06 लाख रुपये बरामद किए। इसमें 500 के 10 बंडल और 100 के 10 बंडल शामिल थे। पुलिस ने आरोपी मुनीम शुभम ठाकुर और महावीर सोनी को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire