CG News : पितृ पक्ष का भोजन खाने से 50 से अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लगाया कैंप...
- Rohit banchhor
- 30 Sep, 2024
बताया जाता है कि ग्राम ग्राम खामभाट में पितृ पक्ष के दौरान लोगों को भोज कराया गया।
CG News : बालोद। जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम खामभाठ में पितृ पक्ष के दौरान आयोजित भोज में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त होने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव में ही कैंप लगाकर ग्रामीणों का इलाज शुरू कर दिया है। वहीं दो बच्चों की हालत को देखते हुए इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
CG News : बताया जाता है कि ग्राम ग्राम खामभाट में पितृ पक्ष के दौरान लोगों को भोज कराया गया। इस दौरान हाल ही में सुधारे गए बोर का पानी पिलाया गया, जिसके बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार पड़ने की खबर पर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहन्दा सेक्टर की टीम गांव में केम्प लगाकर इलाज में जुट गई है।

