Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : घरघोड़ा की जीवनदायिनी बगमुड़ा तालाब का अस्तित्व खतरे में...
सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में भी तालाब गहरीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य अधर में लटका हुआ है,

CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। घरघोड़ा नगर पंचायत के अंतर्गत स्थित बगमुड़ा तालाब, जो घरघोड़ा की जीवनदायिनी मानी जाती है, आज गंभीर संकट का सामना कर रहा है। इस तालाब का उपयोग घरघोड़ा के लगभग 80 प्रतिशत निवासी विगत 80 वर्षों से निस्तारी के लिए करते आ रहे हैं। हालांकि, वर्तमान में तालाब की हालत अत्यंत दयनीय हो गई है। अगर यही स्थिति बनी रही तो भविष्य में घरघोड़ा के निवासियों को निस्तारी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
CG News : घरघोड़ा के हृदय स्थल पर दो प्रमुख तालाब स्थित हैं पर्री तालाब और बगमुड़ा तालाब। पर्री तालाब की स्थिति भी चिंताजनक है, क्योंकि वह जलकुंभियों से पूरी तरह ढकी हुई है। कई बार सरोवर धरोहर योजना के तहत तालाबों के गहरीकरण के लिए नगर पंचायत द्वारा धन राशि स्वीकृत की गई, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण कार्य धरातल पर पूरा नहीं हो पाया है। जब कभी किसी ठेकेदार ने ईमानदारी से काम करने की कोशिश की भी, तब भी नगर पंचायत ने समय पर भुगतान नहीं किया, जिससे कार्य प्रभावित हुआ।
CG News : सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में भी तालाब गहरीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य अधर में लटका हुआ है, क्योंकि ठेकेदारों का भुगतान रोक दिया गया है। इस देरी के चलते जलकुंभियों का विस्तार तालाब में तेजी से हो रहा है, और यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो पूरी तालाब जलकुंभियों से भर जाएगी, जिससे घरघोड़ा के लोगों को निस्तारी के लिए बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस समस्या के समाचार में आने के बाद नगर पंचायत घरघोड़ा इस स्थिति को सुधारने के लिए क्या कदम उठाती है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


