Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ओबीसी के बस्तर बंद का दिखा असर, सूनसान रही शहर की सड़कें...

सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

CG News : ओबीसी के बस्तर बंद का दिखा असर, सूनसान रही शहर की सड़कें...
X

CG News : जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में पिछड़ा वर्ग समाज प्रदेश इकाई द्वारा नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण के अधिकार की प्राप्ति की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम बस्तर कमिश्नर एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था। जब इस ज्ञापन का कोई समाधान नहीं मिला, तो आज सोमवार, 30 दिसंबर को बस्तर बंद का आह्वान किया गया।

CG News : नगरवासियों और व्यापारियों से सहयोग की अपील की गई है। पिछड़ा वर्ग समाज ने अपने आरक्षण अधिकारों को लेकर पूरे बस्तर संभाग में चक्का जाम करने का आह्वान किया है, जिसका प्रभाव जगदलपुर शहर में काफी दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस बंद को बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने समर्थन नहीं दिया है, लेकिन सुबह से ही पिछड़ा वर्ग समाज के लोग रैली निकालकर व्यापारियों से समर्थन मांग रहे हैं।

CG News : खबर लिखे जाने तक, शहर में शांति बनी हुई है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire