Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : ड्राइवर ने पेड़ में फांसी लगाकर दी जान, पहले भी कर चुका था आत्महत्या की कोशिश...

CG News : कोरबा। शहर के मड़वारानी स्टेशन के पास सड़क किनारे पेड़ में युवक की फांसी के फंदे पर लटके हुए लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

CG News : ड्राइवर ने पेड़ में फांसी लगाकर दी जान, पहले भी कर चुका था आत्महत्या की कोशिश...
X
CG News : कोरबा। शहर के मड़वारानी स्टेशन के पास सड़क किनारे पेड़ में युवक की फांसी के फंदे पर लटके हुए लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने उसके जेब मे मिले मोबाइल और आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान की गई। वहीं घटना को 48 घंटे से अधिक हो चुके थे जिससे शव से बदबू आने और कीड़े भी लगने लगे थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


CG News : बता दें कि मृतक की पहचान उरगा थाना क्षेत्र के कर्रापाली गांव के जगदीश विश्वकर्मा 32 वर्ष के रुप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक सर्वमंगला क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास ड्राइवर का काम कर रहा था। 4 दिन से उसके घर नहीं पहुंचने के कारण परिजन परेशान थे और उसकी तलाश कर रहे थे। वहीं मृतक के छोटे भाई अजय विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक इससे पहले भी जहर सेवन कर जान देने की कोशिश कर चुका है। जहर खाने के बाद ही खुद ही एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया था। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire