Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : दंपति ने मिलकर युवक को इतना पीटा की हो गई मौत, जानें क्या है वजह...
पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शव को लाया गया है।

CG News : धमतरी। जिले के ग्राम सिरसिदा में एक दंपति ने धान चोरी का आरोप लगाकर एक युवक को इतना पिटा की उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव के ही पुरुष और महिला पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। बता दें कि मृतक का नाम कार्तिक पटेल 19 वर्ष ग्राम सिरसिदा निवासी है। मृतक के पिता तुलसी राम पटेल ने कहा कि कुरूद पुलिस को सूचना देने के बाद भी गांव नहीं पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में शव को लाया गया है।
CG News : इस मामले में कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। बताया जा रहा कि सिरसिदा में भीखम साहू के घर से धान की चोरी हुई है। मृतक के पिता ने बताया, धान चोरी करने वाले का दोस्त हो कहकर दंपती ने कार्तिक की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


