Create your Account
CG News : पुलिस को चकमा देकर हत्या का आरोपी हुआ फरार, तलाश जारी...
- Rohit banchhor
- 07 Feb, 2025
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
CG News : बलरामपुर। हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी संजय खेरवार आज सुबह पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस उसे वाड्रफनगर चौकी में रखी हुई थी, जहां से वह चकमा देकर जंगल की ओर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
CG News : बता दें कि कोटराही गांव में सोमवार रात संजय खेरवार ने पड़ोसी ओमप्रकाश कुशवाहा के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के छत से गिरफ्तार कर लिया था और उसे वाड्रफनगर चौकी में रखा गया था। आज सुबह संजय खेरवार पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
CG News : आरोपी के फरार होते ही चौकी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत आसपास के चौकियों को सूचना दी और संयुक्त अभियान शुरू कर दिया। वहीं, आरोपी के फरार होने से कोटराही गांव के लोग दहशत में हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Jharkhand : शादी की खुशियां मातम में बदली, सोते समय सांप के डसने से दो महिलाओं की मौत
- 2. मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, दम घुटने से दो लोगों की मौत
- 3. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
- 4. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

