Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: ठाकुर जल संसाधन के न‌ए ईएनसी, 6 मुख्य अभियंताओं के नये पदस्थापना आदेश जारी, देखें सूची

CG News: रायपुर। राज्य शासन ने जल संसाधन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, शंकर ठाकुर मुख्य अभियंता, सिविल अब प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

CG News: ठाकुर जल संसाधन के न‌ए ईएनसी, 6 मुख्य अभियंताओं के नये पदस्थापना आदेश जारी, देखें सूची
X

CG News: रायपुर। राज्य शासन ने जल संसाधन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, शंकर ठाकुर मुख्य अभियंता, सिविल अब प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। उनका कार्यकाल 30 जून तक होगा।

CG News: साथ ही 6 मुख्य अभियंताओं की नई पदस्थापना की गई है। इनमें मक्सी कुजूर को मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना, रायपुर बनाया गया है। शंकर राव सोने को मुख्य अभियंता, मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। जितेन्द्र कुमार नेताम को मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

CG News: वहीं अलेक्जेंडर ग्राहम को मुख्य अभियंता, गोदावरी कछार, जगदलपुर बनाया गया है। अनिल कुमार खलको को मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार, अंबिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सतीश कुमार टीकम को मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार, रायपुर पदस्थ किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire