Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आवारा कुत्तों का आतंक : 10 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, सिर, हाथ और पैर को किया जख्मी...

हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।

CG News : आवारा कुत्तों का आतंक : 10 वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला, सिर, हाथ और पैर को किया जख्मी...
X

CG News : जगदलपुर। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हिकमीपारा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 10 वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे के सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है।

CG News : बता दें कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। तभी अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और बुरी तरह से काट लिया। कुत्तों ने उसके सिर, बाएं हाथ और दाएं पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया। परिजन घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया।

CG News : डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे को कई गहरे जख्म आए हैं, जिसके कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह कोई पहली घटना नहीं है, शहरवासी लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या से परेशान हैं। आए दिन कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

CG News : कई बार प्रशासन से शिकायतें की गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो इससे और भी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire