Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : मधुमक्खियों का आतंक, आंगनबाड़ी जाते 4 बच्चे घायल, एसडीएम पहुंचे अस्पताल...

घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर रेफर किया गया।

CG News : मधुमक्खियों का आतंक, आंगनबाड़ी जाते 4 बच्चे घायल, एसडीएम पहुंचे अस्पताल...
X

CG News : भानुप्रतापपुर। जिले के ग्राम खोरा में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब आंगनबाड़ी केंद्र जा रहे चार बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खोरा में सुबह के समय आंगनबाड़ी केंद्र की ओर जा रहे बच्चों पर पास के किसी पेड़ या छत्ते से निकली मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के डंक मारने से बच्चे दर्द से चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों को बचाया और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम गंगाधर वाहिले, थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख और तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों को उचित इलाज के निर्देश दिए। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि बच्चों के स्वास्थ्य की पूरी देखभाल की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire