Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : लिफ्ट में फंसने से किशोर की मौत, चौथे फ्लोर में सामान ले जाते समय हुआ हादसा...
CG News : बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रिकल दुकान में काम करने वाले लड़के की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई।

CG News : बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रिकल दुकान में काम करने वाले लड़के की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़के का सिर चौथे फ्लोर पर सामान ले जाते वक्त फंस गया। जिससे उसकी जान चली गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CG News : बता दें कि विशाल इलेक्ट्रिकल्स का नाम भरत हरियानी है। जिस समय यह हादसा हुआ, तब सुमित उर्फ काजू केंवट 15 वर्ष दुकान के गोदाम के नीचे से 40 फीट ऊपर चौथे माले पर इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जा रहा था। तीसरी मंजिल पर पहुंचते ही ओपन लिफ्ट की दीवार में सुमित का सिर फंस गया और लिफ्ट व दीवार से उसका सिर घसीटते हुए चौथी मंजिल तक पहुंच गया।
CG News : इस दौरान लिफ्ट के नीचे जब खून टपकने लगा, तब दुकान संचालक को इस हादसे की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


