Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आईईडी के चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

घायल नाबालिग को तत्काल बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

CG News : आईईडी के चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
X

CG News : बीजापुर। जिले के भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र के कोंडापगड़ू गांव में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 16 वर्षीय नाबालिग कृष्णा गोटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार शाम की है, जब कृष्णा गाय चराने के लिए जंगल गया था। घायल नाबालिग को तत्काल बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बता दें कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से जंगल में प्रेशर IED बम दबा रखा था। कोंडापगड़ू गांव का निवासी कृष्णा गोटा जंगल में गाय चराने के दौरान अनजाने में इस IED की चपेट में आ गया। जोरदार धमाके के साथ हुए विस्फोट में नाबालिग के पैरों में गंभीर चोटें आईं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल कृष्णा को गांव लाया गया।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। बीजापुर पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में जाते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तत्काल सूचना नजदीकी पुलिस थाने या सुरक्षा शिविर को दें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire