Create your Account
CG News: वक्फ प्रापर्टी सर्वे के लिए दिल्ली से रायपुर पहुंची टीम, फतेह शाह मार्केट टिकरापारा में मौजूद है टीम
- Pradeep Sharma
- 11 Apr, 2025
G News: रायपुर। वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड एक्शन मोड में आ गया है। भारत सरकार की 10 सदस्य टीम दिल्ली से रायपुर पहुंची है जो छत्तीसगढ़ में वक्फ प्रॉपर्टी का निरीक्षण करेगी।
CG News: रायपुर। वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड एक्शन मोड में आ गया है। भारत सरकार की 10 सदस्य टीम दिल्ली से रायपुर पहुंची है जो छत्तीसगढ़ में वक्फ प्रॉपर्टी का निरीक्षण करेगी। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची टीम के साथ फतेह शाह मार्केट टिकरापारा पहुंचे और वहां वक्फ बोर्ड की संपत्ति की पड़ताल की। बता दें गत 8 अगस्त 2024 को राज्य वक्फ बोर्ड में बदलाव हुआ। राज्य हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सलीमराज को वक्फ बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना गया।
CG News: बाजार दर हजारों में, किराया दे रहे मात्र कुछ सौ रुपए
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीमराज ने बताया कि राजधानी के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में भी मस्जिदों की जगह पर दुकानें बनीं हुई हैं। कुछ शहर की मस्जिदों की दुकानों पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। वहीं, अनेक किरायादार ऐसे हैं, जो किराया नहीं दे रहे हैं। कुछ लोग किराया दे रहे हैं तो वह बहुत कम है। दुकान का किराया मात्र तीन-चार सौ से लेकर तीन-चार हजार रुपए हैं, जबकि वर्तमान दर के अनुसार किराया 10 से 25 हजार रुपए तक होना चाहिए।
CG News: वक्फ बोर्ड संशोधन पारित होने के बाद बोर्ड की संपत्तियों पर काबिज लोगों और अवैध रूप से रजिस्ट्री करवा चुके लोगों पर कार्रवाई करने के लिए नोटिस भिजवाने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। राजधानी सहित प्रदेश के अन्य शहरों में कितनी संपत्तियां हैं, किरायादारों की पुरानी किराया राशि को वर्तमान दर से कितना बढ़ाना है, इसके लिए शीघ्र ही सर्वे कराकर नया एग्रीमेंट बनाया जाएगा।
CG News: कर्मियों को देंगे जिम्मेदारी
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीमराज का कहना है कि प्रदेश के सभी जिलों में वक्फ बोर्ड के स्थानीय कार्यालयों की जरूरत है। संपूर्ण संपत्ति की देखरेख के लिए कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वक्फ इंस्पेक्टर, आडिटर, कार्यालयीन कर्मियों के न होने से संपत्तियों पर कब्जा हो रहा था। शीघ्र ही व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. ICICI बैंक में फूटा 1.38 करोड़ का घोटाला, गोल्ड लोन में असली की जगह नकली जेवर रखे, ग्राहकों के बनाये जाली हस्ताक्षर, पूर्व ब्रांच मैनेजर फरार
- 2. CG Crime : सायरन की आड़ में नशे का खेल, एंबुलेंस में भरकर ले जा रहे थे 77 किलो गांजा, 5 तस्कर दबोचे गए
- 3. DC vs CSK, IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रन का लक्ष्य
- 4. CG News : जिला अस्पताल की छत से कूदी महिला, इलाज के दौरान मौत, CCTV में अकेले घूमती दिखी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

