Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : क्लास छोड़ मोबाइल में व्यस्त रहते थे शिक्षक, संयुक्त संचालक ने एक को किया सस्पेंड, दूसरे को भेजा नोटिस
- Rohit banchhor
- 24 Sep, 2025
एक शिक्षक को निलंबित किया तो वहीं दूसरे शिक्षक को नोटिस भेज कर तीन दिनों के भीतर मांगा गया है।
CG News : बालोद। बालोद जिला के गुंडरदेही ब्लॉक स्थित ग्राम सिर्री के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ दो सहायक शिक्षकों को स्कूल समय में मोबाइल चलाना भरी पड़ गया है। शिक्षा विभाग ने दोनो सहायक शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही की है। एक शिक्षक को निलंबित किया तो वहीं दूसरे शिक्षक को नोटिस भेज कर तीन दिनों के भीतर मांगा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां पदस्थ सहायक शिक्षक विनय कुमार गोस्वामी को निलंबित किया गया और सहायक शिक्षक मिर्जा अरमान बेग को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की माने तो संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, दुर्ग द्वारा 20 सितंबर को शाला निरीक्षण किया गया था। जहां उन्होंने पाया कि दोनों शिक्षक शाला कार्य अवधि में मोबाइल का उपयोग कर रहे थे।
वहीं स्कूल के प्रधान पाठक द्वारा यह भी शिकायत दर्ज कराई गई थी कि सहायक शिक्षक विनय गोस्वामी द्वारा कक्षा में अध्यापन कार्य नहीं कराया जाता। लिहाजा विनय गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दूसरे शिक्षक मिर्जा अरमान बेग के बारे में बताया गया कि कक्षा में अध्यापन कार्य कराते हैं लेकिन उनके द्वारा भी स्कूल समय में मोबाइल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में उन्हें सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
बालोद जिला शिक्षा अधिकारी योग दास साहू ने बताया है कि मामले में आगे की कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि आगे भी बच्चो की शिक्षा में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों के विपरीत आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Asian News और News Plus21 में मंच पर शुरु आज की नारी सम्मान सीजन- 3, चीफ गेस्ट राज्यपाल रमेन डेका का आगमन, देखें लाइव
- 2. Kondagaon Maa Danteshwari Temple: छत्तीसगढ़ में है वो स्थान जहां मां दुर्गा ने किया था महिषासुर का वध, जानिए इससे जुड़ी आस्था, इतिहास और पौराणिक कथा
- 3. Rajya Sabha 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
- 4. CG News : छात्रावास में 11वीं के छात्र की आत्महत्या, फांसी पर लटका मिला शव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

