Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: प्रथम नियुक्ति तिथि से मिले पेंशन, शिक्षक करेंगे संघर्ष

CG News: प्रथम नियुक्ति तिथि से मिले पेंशन, शिक्षक करेंगे संघर्ष
X

CG News: महासमुंद : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई महासमुंद की बैठक बी आर सी सी भवन महासमुंद में जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी के अध्यक्षता तथा प्रांतीय संयोजक सुधीर प्रधान प्रांतीय प्रचार मंत्री केशव राम साहू,लाल जी साहू, साधराम अजेय, नंद कुमार साहू, पुष्पलता भार्गव ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव, गजेंद्र नायक, मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, खिलावन वर्मा, पवन साहू, जगदीश सिन्हा, संपा बोस प्राचार्य भोपाल सिंह बंजारा, तुलेंद्र सागर, भारत साहू, जागेश्वर सिन्हा, अनुप नायक की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सेवा की गणना, प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन, लंबित पदोन्नति, क्रमोन्नति, विभागीय टेट परीक्षा, बीएड योग्यता, विएसके उपस्थिति में तकनीकी कठिनाई, कार्यकारिणी विस्तार,वार्षिक सदस्यता सहित अद्यतन सभी शैक्षिक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहां कि पुरानी सेवा अवधि को जोड़कर पुरानी पेंशन की निर्धारण किया जावे। तथा 10 वर्ष पूर्ण न करने के कारण शून्य पेंशन पर सेवा निवृत्त हो रहे शिक्षकों के लिए एक निश्चित पेंशन राशि का प्रावधान किया जावे।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार टीईटी की अर्हता न रखने वाले शिक्षकों को 2028 तक टीईटी की पात्रता हासिल कर लेना अनिवार्य है। इसके लिए शासन द्वारा शीघ्र ही विभागीय टीईटी परीक्षा आयोजित किया जाएं। बैठक में VSK उपस्थिति ऐप पर चर्चा करते हुवे पदाधिकारियों ने कहां कि सुदूर वर्ती दूरस्थ स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा न होने के कारण उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रहा है। मौसम की खराबी, लोकेशन संबंधी एवं अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण ही कई शिक्षक उपस्थिति दर्ज करने में वंचित हो रहे है संघ ने कहां कि VSK ऐप संबंधी तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जावे। बैठक में लंबित पदोन्नति को शीघ्र किया जाने तथा क्रमोन्नति के पात्र शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान हेतु जनरल आदेश जारी किया जावे।


छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के वार्षिक सदस्यता अभियान की शुरुआत करने की निर्णय लिया गया,वार्षिक सदस्यता के लिए जिला में 15जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक का समय निश्चित किया गया। बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार होने की अपील की। उक्त विषयों पर विकासखंड स्तरीय चर्चा के लिए 12 जुलाई से 18 जुलाई तक का समय विकासखंड इकाई की बैठक के लिए रखा गया है। उक्त समयावधि में समस्त विकासखंड अध्यक्ष ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक करे और संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की जावे।बैठक में मनीष अवसरिया देवेंद्र चंद्राकर, वारिश कुमार, अक्षय साहू, कौशल साहू, आशीष साहू, घनश्याम चक्रधारी, ख़ेमिन साहू,भारती सोनी, शंकर लाल साहू, खोमन चंद्राकर किरण कन्नौजे, टीकम साहू, रोहित ठाकुर, राजेश्वर चंद्राकर, कमलेश साहू सहित बड़ी संख्या में प्रांत, जिला एवं विकासखंड स्तरीय पदाधिकारी सम्मिलित हुवे। उक्तशय की जानकारी जिला सचिव नन्द कुमार साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी। नारायण चौधरी जिलाध्यक्ष


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire