Create your Account
CG News : अवैध क्लिनिकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 दवाखाने सील, संचालकों में मचा हड़कंप
- Rohit banchhor
- 05 Oct, 2024
कलेक्टर द्वारा बिना वैध अनुमति के चलाए जा रहे क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश के बाद
CG News : बलौदाबाजार। जिले में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों और पैथोलॉजी लैब्स के खिलाफ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरौदपुरी एसडीएम रामरतन दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने जिलेभर में छापे मारकर चार अवैध क्लिनिकों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध रूप से क्लिनिक चला रहे झोलाछाप डॉक्टरों में दहशत का माहौल है, और कई संचालक अपने दवाखाने बंद कर भाग गए हैं।
CG News : कलेक्टर द्वारा बिना वैध अनुमति के चलाए जा रहे क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश के बाद सोनाखान तहसील में टीम द्वारा निशा क्लिनिक, पटेल क्लिनिक, आशीर्वाद पैथोलॉजी और शिवम क्लिनिक को सील किया गया। यह सभी दवाखाने नर्सिंग होम एक्ट के तहत जरूरी कागजात और पंजीयन के बिना संचालित हो रहे थे।
CG News : कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Taylor Swift Travis Kelce Wedding: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने की शादी, न्यूयॉर्क में हुई ग्रैंड वेडिंग, शामिल हुए कई नामी सेलेब्स, फैंस को तस्वीरों का इंतजार
- 2. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
- 3. MP Crime : पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने खुद को भी उड़ाया, बेटी बनी वारदात की चश्मदीद
- 4. MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

