Breaking News
:

CG News : रामानुजगंज जिला जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

CG News

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

CG News : रामानुजगंज। जिला जेल में हत्या के आरोप में बंद 42 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विष्णु कुमरिया (42) निवासी ग्राम सीतारामपुर पाट, थाना पस्ता के रूप में हुई है। वह 15 नवंबर 2023 के हत्या प्रकरण में न्यायिक हिरासत में बंद था।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को कैदी ने पेट दर्द और दस्त की शिकायत की। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तत्काल 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज में भर्ती कराया। शाम करीब 6 बजे से रात 9 बजे तक उपचार के बाद उसे वापस जेल लाया गया। शनिवार सुबह लगभग 9:45 बजे उसकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे फिर से अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 10:30 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अस्पताल अधीक्षक डॉ. शरद चंद्र गुप्ता ने परीक्षण के बाद मृत्यु की पुष्टि की। जिला जेल के जेलर वाल्मीकि ध्रुव के मुताबिक कैदी को लगातार पेट दर्द और दस्त की शिकायत थी। तबीयत बिगड़ते ही तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। प्रशासन ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us