Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : तेंदुए की संदिग्ध मौत, रेस्क्यू के 4 दिन बाद जंगल में मिले शव के टुकड़े, शिकार की आशंका...

दोषियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

CG News : तेंदुए की संदिग्ध मौत, रेस्क्यू के 4 दिन बाद जंगल में मिले शव के टुकड़े, शिकार की आशंका...
X

CG News : गरियाबंद। जिले के पंडरीपानी जंगल में एक तेंदुए की संदिग्ध मौत ने वन विभाग को सकते में डाल दिया है। चार दिन पहले इसी इलाके में एक तेंदुए को कुएं से रेस्क्यू किया गया था, लेकिन अब जंगल में 500 मीटर के अंतराल पर दो अलग-अलग जगहों पर तेंदुए के शव के टुकड़े और अंग मिले हैं। शव से खाल, पंजों के नाखून और अन्य अंग गायब हैं, जिससे शिकार की आशंका प्रबल हो गई है। वन विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि यह एक तेंदुए का शव है या दो।

CG News : पिछले तीन दिनों से तेंदुए के शव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल था, जिसे तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने बनाया था। डर के कारण ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना नहीं दी। रविवार को सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव के हिस्सों को एकत्र किया। प्रारंभिक जांच में दो तेंदुओं के अंग होने का संदेह जताया जा रहा है।

CG News : डीएफओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और परिस्थितिजन्य साक्ष्य शिकार की ओर इशारा करते हैं। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। दोषियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire