Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ट्रेन से उतरे युवक की संदिग्ध मौत, मक्के के खेत में मिली लाश...

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है और युवक के दोस्त व परिजनों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

CG News : ट्रेन से उतरे युवक की संदिग्ध मौत, मक्के के खेत में मिली लाश...
X

CG News : दुर्ग। झारखंड के एक युवक की रहस्यमयी मौत ने पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। युवक, जो बैंगलोर में नौकरी करता था, अपने दोस्त के साथ ट्रेन से झारखंड जा रहा था, लेकिन मंगलवार को अचानक भिलाई तीन रेलवे स्टेशन पर उतर गया। अगले ही दिन बुधवार सुबह उसका शव सिरसा कला के पास एक मक्के के खेत के किनारे पड़ा मिला।

CG News : पुलिस के मुताबिक, स्थानीय किसान पुनीत निर्मलकर के बेटे चूड़ामणि ने सुबह इस घटना की सूचना दी। उसने बताया कि सिरसा कला से देवबलौदा जाने वाले रास्ते पर उसके खेत के पास एक अज्ञात युवक का शव देखा गया। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक झारखंड का निवासी था और बैंगलोर में काम करता था। वह अपने दोस्त के साथ ट्रेन से सफर कर रहा था, लेकिन भिलाई तीन स्टेशन पर अचानक उतर गया।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार रात उसे सिरसाकला के एक होटल में देखा गया था। इसके बाद बुधवार सुबह उसकी लाश खेत में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ध्रुव ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या थी, आत्महत्या या कोई हादसा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है और युवक के दोस्त व परिजनों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire