Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : जंगल में युवक की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी, लाश के पास मिली बाइक और जहर की डिब्बी

पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

CG News : जंगल में युवक की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी, लाश के पास मिली बाइक और जहर की डिब्बी
X

CG News : गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में जंगल के भीतर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास एक बाइक और जहर का डिब्बा मिलने के बाद मामला और रहस्यमय हो गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बासीन गांव के जंगल में स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान खेमप्रकाश दीवान के रूप में हुई है, जो पाण्डुका थाना क्षेत्र के नागझर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटनास्थल से युवक की बाइक और जहर का एक डिब्बा भी बरामद किया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire