Create your Account
CG News : सुशीला नेताम ने एक बार फिर जिले का नाम किया रोशन, राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
- Rohit banchhor
- 21 Dec, 2024
इस उपलब्धि के साथ ही सुशीला नेताम ने अगले माह उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल 2024 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
CG News : कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ राज्य के कोण्डागांव जिले की होनहार तीरंदाज, सुशीला नेताम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। 15 से 20 दिसंबर 2024 तक जमशेदपुर (झारखंड) में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने इंडियन राउंड के टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ जिले बल्कि राज्य का नाम भी रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही सुशीला नेताम ने अगले माह उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल 2024 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
CG News : यह उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, जो उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में मददगार साबित हुआ। सुशीला नेताम की इस सफलता में खेलो इंडिया लघु केंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह इस केंद्र की नियमित प्रशिक्षणार्थी हैं, जहां उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान किए जा रहे हैं। उनके प्रशिक्षक नकुल सिंह और आईटीबीपी के कोच त्रिलोचन मोहंता का भी इस सफलता में अहम योगदान रहा है। खेलो इंडिया केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है,
CG News : जिसका उद्देश्य देशभर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करना है। छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर संभाग के युवाओं को खेलों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही, राज्य में खेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जिससे तीरंदाजी, हॉकी, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों में यहां के प्रतिभाशाली युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर मिल रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Thursday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. Nitin Nabin Lucknow Visit: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर सीएम योगी और पंकज चौधरी ने किया स्वागत
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
- 4. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

