Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: सुशासन तिहार: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू करने की मांग उठाई, क्या है मामला

CG News: सुशासन तिहार: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला लागू करने की मांग उठाई, क्या है मामला
X

CG News: बागबाहरा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, ब्लॉक इकाई बागबाहरा ने ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में सुशासन तिहार के अवसर पर सोना साहू प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करने की मांग की है। एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ शासन से अपील की है कि शिक्षक (एलबी) संवर्ग के लिए 10 वर्ष की सेवा पर प्रथम क्रमोन्नति और 20 वर्ष की सेवा पर द्वितीय क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान करने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को शीघ्र लागू किया जाए।

CG News: एसोसिएशन के सदस्यों पवन कुमार चक्रधारी, जितेंद्र कुमार साहू, योगेश कुमार साहू, सनत कुमार साहू, प्रमोद कुमार चंद्राकर, खगेश्वर राजपूत, खेमूप्रसाद दीवान, कामाक्षी चंद्राकर और लक्ष्मी साहू ने ग्राम पंचायत भवन कसेकेरा में सुशासन तिहार के तहत तीन आवेदन सौंपे।

CG News: इनमें निम्नलिखित मांगें शामिल हैं:

-सोना साहू प्रकरण के तहत सभी एलबी संवर्ग शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान के लिए सामान्य आदेश जारी हो।

-प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर सभी लाभ प्रदान किए जाएं।

-प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मान्यता प्राप्त अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू हो।

-सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना कर पूर्ण पेंशन दी जाए।

-शिक्षक से व्याख्याता पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता हटाकर डीएड धारी शिक्षकों को मौका मिले।

-स्कूलों में रिक्त पदों पर वरिष्ठता सूची तैयार कर शीघ्र पदोन्नति दी जाए।

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इन मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। शिक्षकों का कहना है कि संवेदनशील सरकार से उन्हें सकारात्मक निर्णय की पूरी उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire