Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने गृहग्राम श्रीकोट में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
CG News : राकेश भारती, कुसमी/बलरामपुर। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने गृहग्राम श्रीकोट में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से

CG News : राकेश भारती, कुसमी/बलरामपुर। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने गृहग्राम श्रीकोट में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की। अपने निवास अंबिकापुर से कार द्वारा सामरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए, उन्होंने वन विभाग के निरीक्षण कुटीर गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। सांसद ने सभी को रक्षा बंधन की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
CG News : इस एक दिवसीय भेंट मुलाकात के दौरान, सांसद ने कुसमी के कुम्हार पारा में फुलराम प्रजापति के निवास पर जाकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया और मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा, उन्होंने कंजिया ग्राम के जिरहुल पारा में 90 वर्षीय वृद्ध महिला को श्रीफल, साल और साड़ी भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। ग्रामवासियों द्वारा आवागमन के लिए रास्ते की मांग पर उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
CG News : इस अवसर पर कुसमी नगर पंचायत सहित क्षेत्र के अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


