Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सुरेश चंद्राकर का ठेकेदारी पंजीयन निलंबित, मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद शासन ने उठाया कदम

इस अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से सुरेश चंद्राकर के "अ" वर्ग ठेकेदार पंजीयन (क्र. CGeR06088 दिनांक 06.03.2020) को निलंबित कर दिया है।

CG News : सुरेश चंद्राकर का ठेकेदारी पंजीयन निलंबित, मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद शासन ने उठाया कदम
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के ठेकेदारी पंजीयन को लोक निर्माण विभाग ने निलंबित कर दिया है। सुरेश चंद्राकर को पत्रकार की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद शासन स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

CG News : लोक निर्माण विभाग द्वारा सोमवार को जारी आदेश में कहा गया कि मुख्य अभियंता, बस्तर क्षेत्र के जगदलपुर कार्यालय ने सुरेश चंद्राकर के ठेकेदार पंजीयन को निलंबित करने की अनुशंसा की थी, क्योंकि वह पत्रकार हत्याकांड में मुख्य आरोपी थे। इस अनुशंसा को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से सुरेश चंद्राकर के "अ" वर्ग ठेकेदार पंजीयन (क्र. CGeR06088 दिनांक 06.03.2020) को निलंबित कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire