Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पीएससी घोटाला मामले में सोनवानी के बेटे-भतीजे समेत चार आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

CG News : पीएससी घोटाला मामले में सोनवानी के बेटे-भतीजे समेत चार आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
X

CG News : नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में मुख्य आरोपी पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी, और भतीजे साहिल सोनवानी समेत चार आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।

CG News : जस्टिस पंकज मेथिल और जस्टिस प्रसन्न बी वारले की पीठ ने बुधवार को पीएससी घोटाले के आरोपी साहिल सोनवानी, नितेश सोनवानी, और शशांक गोयल व भूमिका कटियार की जमानत याचिका पर सुनवाई की।

CG News : सीबीआई ने आरोपियों की जमानत पर आपत्ति की थी। कोर्ट ने चारों को जमानत मंजूर कर ली है। याचिकाकर्ताओं की तरफ से सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा ने पैरवी की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire