Create your Account
विष्णुदेव साय सरकार के एक साल: राजधानी में युवा उद्यमियों को मिला सपोर्ट सिस्टम, सांय सांय वाली सरकार ने दी सेंटर फाॅर इनोवेशन की सौगात, स्टार्टअप में देश में पहचान बनाएंगे युवा
- Pradeep Sharma
- 13 Dec, 2024
CG News: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार आज 13 दिसंबर को अपने एक साल पूरे कर रही है। इस मौके पर मु
रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार आज 13 दिसंबर को अपने एक साल पूरे कर रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा और कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती जनता में विश्वास को कायम करने की थी और अब अपनी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में किए सभी बड़े वादों को पूरा कर हमने जनता के विश्वास को कायम रखा है। प्रदेश सरकार ने सभी वर्गो के विकास के लिए अनेक काम किए हैं। खासकर युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने की अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं।
CG News: रोजगार के नये अवसर पैदा करने का काम
एक साल की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उद्यमिता के लिए प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड में इनोवेशन सेंटर की शुरुआत की गई है। सेंटर फाॅर इनोवेशन में 1000 सीटर को-वर्किंग स्पेस निर्माण और नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक जोन में एक-एक बाॅक्स स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने एवं रोजगार के नये अवसर पैदा करने स्मार्ट सिटी का विचार क्रियान्वित किया। रायपुर को भी स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित किया गया है। राज्य सरकार स्मार्ट सिटी के अनुरूप सुविधाओं को लगातार बढ़ाने के लिए पहल कर रही हैं।

CG News: छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं के पास बिज़नेस आइडिया की कमी नहीं
साय ने कहा कि युवा उद्यमियों के दिमाग में उद्यम के बहुत से विचार हैं। वे अपना स्टार्टअप आरंभ करना चाहते हैं बस उन्हें थोड़ा सहयोग देने की आवश्यकता है फिर वे कमाल कर दिखाएंगे। सरकार युवाओं के लिए यही सपोर्ट सिस्टम तैयार कर रही है। स्टार्टअप के लिए एक आफिस, फर्नीचर, एक अच्छा लोकेशन, कंप्यूटर, वाईफाई चाहिए, लेकिन इतने सब कुछ के लिए ही जो बजट लगता है वो बहुत से युवा उद्यमियों के बस की बात नहीं होती। को-वर्किंग एंड इनोवेशन सेंटर के रूप में यही आफिस स्पेस उन्हें उपलब्ध करा रहे हैं।
CG News: राजधानी में तैयार होगा नवाचार का एक बेहतरीन वातावरण मुख्यमंत्री ने कहा कि को-वर्किंग सेंटर होगा तो अन्य स्टार्टअप कंपनियां भी यहां आपरेट करेंगी। इस तरह से एक तरह की सोच वाले उद्यमी एक ही स्थान पर काम करेंगे, इससे वे आपस में विचारों को साझा भी करेंगे, जिससे नवाचार का एक बेहतरीन वातावरण राजधानी में तैयार होगा। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं के पास भी ऐसे अनेक विचार हैं। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित हैं। आज को-वर्किंग एंड इनोवेशन सेंटर की शुरूआत इसी का हिस्सा है।
Related Posts
More News:
- 1. Bhutan Refuses E20 Petrol From India: भूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, बड़ी वजह भी आई सामने !
- 2. Chandigarh Building Collapse : चंडीगढ़ में बड़ा हादसा : भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी
- 3. IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप
- 4. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

