CG News : राइस मिल की 50 फीट ऊंची छत से गिरने से सुपरवाइजर की मौत, पुलिस जांच में जुटी...
फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है, ताकि सही कारण का पता चल सके।

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के मड़वा गांव स्थित आरव एग्रोटेक राइस मिल में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 25 वर्षीय सुपरवाइजर आशिफ खान की 50 फीट ऊंची छत से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसे में आशिफ के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है।
CG News : शुरुआत में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब यह जांच रही है कि यह हादसा था, या फिर हत्या या आत्महत्या का मामला था। जांच में कई पहलुओं पर विचार किया जा रहा है, जैसे कि आशिफ खान की गिरने की घटना किसी दुर्घटना के कारण हुई या इसमें कोई संदिग्ध परिस्थिति थी।
CG News : पुलिस ने आसपास के कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है, ताकि सही कारण का पता चल सके।


