Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सुसाइड नोट में लिखा- जिससे प्यार किया उसी ने धोखा दिया… गर्ल फ्रेंड ने रेप केस में फंसाया… जेल से आकर ट्रेन से कटकर दी जान

वह पांच दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

CG News : सुसाइड नोट में लिखा- जिससे प्यार किया उसी ने धोखा दिया… गर्ल फ्रेंड ने रेप केस में फंसाया… जेल से आकर ट्रेन से कटकर दी जान
X

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन के सामने कूद गया. युवक का शव दो हिस्सों में बंटा हुआ मिला। उसलापुर रेलवे ट्रैक पर उसका सिर और धड़ अलग-अलग पाए गए हैं। युवक ने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया है कि प्यार में (गर्ल फ्रेंड) धोखा मिलने के बाद उसने यह कदम उठाया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि जिस लड़की से वह प्यार करता था, उसी ने उसे रेप के मामले में फंसाया। वह पांच दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान गौरव सवन्नी (29) के रूप में हुई, जो अग्रसेन चौक के साकेत अपार्टमेंट में रहता था। गौरव ने शनिवार शाम को काली शर्ट और पैंट पहनकर सुसाइड नोट लिखकर घर पर छोड़ा था। वह घर से बाहर गया और वापस नहीं लौटा। सुसाइड नोट मिलने पर परिजन घबरा गए। गौरव के पिता अशोक सवन्नी ने बताया कि उनका बेटा नोएडा से लौटने के बाद से तनाव में था। अपने सुसाइड नोट में उसने प्रेम में धोखा मिलने की बात लिखी थी। परिजनों ने तुरंत रिश्तेदारों को सूचित किया और वॉट्सऐप ग्रुप में भी जानकारी साझा की, लेकिन गौरव का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 12 बजे अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रैक पर उसका कटा हुआ शव मिला।

गौरव के पिता ने बताया कि नोएडा में रहते समय गौरव की एक युवती से मुलाकात ऑनलाइन साइट के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। कुछ समय बाद स्थिति बिगड़ गई। युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुछ दिन पहले गौरव जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद से वह गहरे अवसाद में था और जेल जाने और धोखे की बात को भुला नहीं पा रहा था। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि शव का सिर और धड़ रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग मिले हैं। मृतक की पहचान गौरव सवन्नी के रूप में हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire