Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : स्ट्रांग रूम के बाहर अचानक गूंज उठी गोली की आवाज़, ड्यूटी पर तैनात जवान ने की हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप

यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जवान ने किस वजह से अचानक फायरिंग की।

CG News : स्ट्रांग रूम के बाहर अचानक गूंज उठी गोली की आवाज़, ड्यूटी पर तैनात जवान ने की हवाई फायरिंग, मचा हड़कंप
X

CG News : सारंगढ़। बिलाईगढ़ के स्ट्रांग रूम के बाहर शनिवार सुबह अचानक रायफल की तड़तड़ाहट गूंज उठी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी भी तुरंत सतर्क हो गए और अपनी एके-47 रायफलें संभालते हुए फायरिंग की दिशा में दौड़े। लेकिन जब हकीकत सामने आई तो सभी हैरान रह गए। दरअसल, यह गोलीबारी किसी हमले का संकेत नहीं थी, बल्कि स्ट्रांग रूम में तैनात जवान चंद्रपाल बर्मन द्वारा की गई तीन राउंड हवाई फायरिंग थी। इस घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी निमिषा पांडे ने भी की है।

CG News : बता दें कि शनिवार सुबह स्ट्रांग रूम में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान चंद्रपाल बर्मन ने अचानक अपनी रायफल से तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इस अप्रत्याशित घटना से कलेक्ट्रेट परिसर और स्ट्रांग रूम के बाहर हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, जवान के इस कृत्य के पीछे पारिवारिक तनाव और ड्यूटी के दौरान नशे की स्थिति हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। घटना के बाद सारंगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जवान ने किस वजह से अचानक फायरिंग की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire