Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : नदी में बहकर झाड़ियों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू, 4 घण्टे की कड़ी मसक्कत के बाद निकाला सुरक्षित

CG News : रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। नेशनल हाइवे 30 जुगानी के पुराने पुल में रविवार की शाम 4 बजे ग्राम जुगानी निवासी जोनीव्रत सरकार पिता जगदीश सरकार बाइक के साथ बह गया।

CG News : नदी में बहकर झाड़ियों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू, 4 घण्टे की कड़ी मसक्कत के बाद निकाला सुरक्षित
X
CG News : रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। नेशनल हाइवे 30 जुगानी के पुराने पुल में रविवार की शाम 4 बजे ग्राम जुगानी निवासी जोनीव्रत सरकार पिता जगदीश सरकार बाइक के साथ बह गया। उसकी बाइक तो नदी डूब गई लेकिन वह किसी तरह तैरकर नदी के अंदर स्तिथ झाड़ियों में फंस गया। सरपंच और ग्रामीणों की सूचना पर फरसगांव पुलिस और राजस्व की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। वही घटना की खबर लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गई।

CG News : जिसके बाद कोंडागांव के गोताखोर की टीम को बुलाया गया। शाम 6 बजे जिले से आई गोताखोर की टीम पहुँचकर झाड़ियों में फंसे व्यक्ति को निकालने में जुट गई। गोताखार की टीम को पानी के तेज बहाव के कारण झाड़ियों में फंसे व्यक्ति को निकालने में परेसानी हो रही थी। लगातार दो घण्टे के प्रयास से झाड़ियो में फंसे व्यक्ति को नही निकाल पाए जिसके बाद तत्काल जगदलपुर से गोताखार की टीम को बुलाया गया।

CG News : जगदलपुर और कोंडागांव के गोताखार की टीम द्वारा कड़ी मस्कत के बाद रात 10 बजे उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसकी स्वास्थ्य जांच के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस दौरान पुलिस एसडीओपी फरसगांव अनिल कुमार विश्वकर्मा, थाना प्रभारी नरेश साहू, तहसीलदार डॉ जयकुमार नाग, नायब तहसीलदार निधि नेताम , आरआई गुमान, पटवारी, सरपँच सहित पुलिस के अन्य जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ थे।


CG News : घटना का वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया में जम कर हो रहा वाइरल-
जुगानी के पुराने पुल में बाइक के साथ बहे व्यक्ति का वीडियो घटना के कुछ ही देर बाद सामने आया, जो सोशल मीडिया में जम कर वाइरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा हैं कि व्यक्ति उफनती नदी में बाइक के साथ लापरवाही पूर्वक पुल को पार कर रहा है जैसे ही वह पुल के बीच में पहुंचता है पुल के ऊपर से बह रहे पानी के तेज बहाव में बाइक के साथ बह जाता है।

CG News : वही इस घटना का वीडियो कुछ लड़कियों के द्वारा अपने कैमरे के कैद कर लिया। वीडियो बनाने वाली लड़कियों के द्वारा बड़े शौक से वीडियो बना रही है साथ ही यह भी कह रही है कि मम्मी पापा तो गया, बाइक भी गया, पापा तो गया काम से । वही दूसरी लड़की कह रही है वीडियो बना। वही वीडियो में कुछ लड़कियां हंस भी रही है । यह वीडियो अब सोसल मीडिया में जम कर वाइरल हो रहा है वही वीडियो पर तरह तरह के कमेंट भी आ रहे हैं ।

CG News : लापरवाही करने वालो पर होगा कार्यवाही- एसडीओपी
इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि गाँव से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नदी में बह गया है। किसी तरह तैरकर झाड़ियो में फंसा हुआ है। जिसे पुलिस प्रशासन, राजस्व और जगदलपुर और कोंडागांव के गोताखार टीम की सहायता से सुरिक्षत बाहर निकालाया गया। पुलिस की पूरी कोशिश रहती है कि क्षेत्र के नदी नालों जो उफ़ान पर हो उन पुल पर बेरिगेट लगा दिया जाता है पुलिस बल तैनात किए जाते हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो,इसके बावजूद कोई जानबूझकर लापरवाही पूर्वक उफनती नदी को पार करता है तो उन पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire